बोकारो: देवनगर स्थित पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुग्दा में शुक्रवार को छात्र संसद के चयनित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, सचिव ऋषिकांत तिवारी और  प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने कहा की छात्र संसद का निर्माण विद्या भारती की योजना में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस प्रकार के आयोजन से भैया-बहन विद्यालय में सक्रिय भागीदार से शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग करते हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इसके साथ ही भारत जैसे देश के लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मौका भी मिलता है।

विद्यालय संसद के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में भैया प्रशांत कुमार मिश्रा का चयन किया गया। उनके संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया और प्रधानमंत्री के रूप में भैया इशांत कुमार महतो का चयन संसदीय चुनाव प्रणाली के अंतर्गत किया गया। जिनका शपथ ग्रहण विद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय के द्वारा कराया गया।

इसके उपरांत विद्यालय के सचिव ऋषिकांत तिवारी ने भारतीय चुनाव प्रणाली कि प्रक्रिया‌ को विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही संविधान से प्राप्त विशेष अधिकारों, कर्तव्यों एवं अनुच्छेदों की चर्चा की। 

By Admin

error: Content is protected !!