डायन-बिसाही के अंधविश्वास में की हत्या, हथियार बरामद
रांची: खूंटी जिले के मुरहू थानान्तर्गत पतराडीह में बीते छह मई को 40 वर्षीय महिला बुधनी हुन्नी पुर्ती की हत्या तेज धारदार हथियार से हत्या की गई थी। जिसके संबंध में मुरहू थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। मामले का अनुसंधान करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना में शमिल चारों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एतवा उर्फ बट्टु ( 22 वर्ष) पिता कड़ीया मुण्डू, एरनियुस ओड़ेया उर्फ ततउ ( 25 वर्ष) पिता अलविस ओड़ेया निवासी बुरूमा, गनसा हस्सा पुर्ति उर्फ सेगा (20 वर्ष) पिता सिन्नु हस्सा पुर्ति निवासी केवड़ा और प्रवीण मुण्डू उर्फ टकलु ( 22 वर्ष) पिता स्व. शांतिमय मुण्डू निवासी लौगा हीड्डी, थाना अड़की शामिल हैं। पुलिस ने युवकों की निशानीदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन कुल्हाड़ी बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया गया कि उक्त महिला का हत्या डायन-विसाही के संदेह में किया गया है।छापामारी दल में शामिल मुरहू थाना के पुअनि विमल और पुअनि कंचन कुमार कुशवाहा सदलबल शामिल थे।