बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती सोमवार को मनाई गई। विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक, प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने बच्चों को संबोधित करते हुएस्वतंत्रता प्राप्ति के लिए संघर्ष एवं आजाद हिंद फौज के गठन में सुभाष चंद्र बोस के भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, एकेडमिक कन्ट्रोलर निवेदिता लाहिरी, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, विकास कुमार, अर्जुन साव, नवीन पाठक, जितेंद्र पांडे, दिनेश सिंह, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, रानी कुमारी, रितू कुमारी, प्रियंका सिंह, रंजीत कुमार, शबनम, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, ललन कुमार उपस्थित थें।