रामगढ़: उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के संयुक्त निर्देश पर मंगलवार की रात उप कारा रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी शीलवंत कुमार भट्ट, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़  किशोर कुमार रजक सहित अन्य अधिकारियों के साथ छत्तरमांडू स्थित उपकारा रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सर्वप्रथम अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रभारी जेलर से प्रविष्ट बंदियों की पंजी, दंड पुस्तिका, मुलाकात पुस्तिका, सहित अन्य अभिलेखों की जाँच की साथ ही प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों द्वारा उप कारा परिसर सहित सभी बैरकों में बारी-बारी से बंदियों की सामग्रियों की जांच की गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर, अंचल अधिकारी रामगढ़, अंचल अधिकारी चितरपुर, अंचल अधिकारी मांडू, अंचल अधिकारी गोला सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!