साहिबगंज: दीपावली की रात राधानगर थाना अंतर्गत मसना पंचायत के केलाबाड़ी में धार्मिक स्थल के पास पटाखा फोड़ने पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के तनाव की स्थिती बन गई।

मामले की जानकारी पर राधानगर थाना प्रभारी चिंरजीत प्रसाद दलबल के साथ पहुंचे। इस दौरान एक पक्ष पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। जिससे एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मी  घायल हो गए।

पुलिस पर पथराव की सूचना पर राजमहल,  बरहेट, रांगा, बरहरवा, तीनपहाड़ और कोटलपोखर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस का प्रयोग कर स्थिती को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने घटना को लेकर 16 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें सोमवार को आठ नामजद आरोपी को कांड संख्या 171/23 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!