बकरीद पर्व को लेकर रामगढ़ पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
रामगढ़ : बकरीद पर्व के दौरान लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के लिए रामगढ़ पुलिस ने कमर कस लिया है। उपद्रव की स्थिति से  निबटने के लिए शनिवार को पुलिस के जवानों ने मॉक ड्रिल कर पूर्वाभ्यास किया। पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान हो-हंगामा करते उपद्रवियों को पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया। उपद्रवियों के उग्र होने और पत्थरबाजी शुरू करने पर पुलिस ने लाठियों की बरसात कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों पर पानी की बौछार की गयी और आंसू गैस के गोले भी दागे गये। मॉक ड्रिल रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के निर्देश और पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर मंशू गोप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। एसपी प्रभात कुमार ने जवानों को स्थिति से निबटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

By Admin

error: Content is protected !!