भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रांची। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सभा सांसद समीर उरांव प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक शिव शंकर बढ़ाओ मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सर्जरी विधानसभा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन मोर्चा के महामंत्री विजय मेलगंडी और महामंत्री बिंदेश्वर उरांव मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार देश के शीर्ष पद पर जनजाति समाज का व्यक्ति पदस्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा आदिवासी समाज की बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने आदिवासी समाज गौरवान्वित है। देश के कोने-कोने में रहनेवाले जनजाति समाज के लोग और जनजाति समितियां  प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आभार प्रकट कर रही हैं। आदिवासी समाज में हर्ष का माहौल है।

समीर उरांव ने कहा कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। 21 को परिणाम के साथ नये राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 21 जुलाई को पूरे देश में जनजातीय समाज ढोल-नगाड़ों के साथ सांस्कृतिक रूप से उत्सव मनाएगा। वहीं शपथ ग्रहण के बाद हर गांव से आदिवासी समाज जुलूस निकालेगा। जुलूस के माध्यम से हमलोग सरकारी भवन और कार्यालयों में पहुंचकर राष्ट्रपति की तस्वीर लगाएंंगे। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री भी द्रौपदी मुर्मू के लिए अपना पूरा समर्थन दें।

By Admin

error: Content is protected !!