Three day Maa Saraswati worship organized at Bharat Bharti Vidyalaya UrimariThree day Maa Saraswati worship organized at Bharat Bharti Vidyalaya Urimari

बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में तीन दिवसीय मां सरस्वती का पूजन एवं पाठ का आयोजन बुधवार को किया गया। विद्यालय प्रांगण में आचार्य परमानंद, आचार्य चंदन, फूलन तिवारी एवं पुरुषोत्तम पांडेय के द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं पाठ किया जा रहा है।

तीन दिवसीय पूजन का समापन आगामी 27 जनवरी को हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा। इसी के साथ ही विद्यालय में गणतंत्रता दिवस की तैयारियां भी चल रही हैं। सभी बच्चें सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस उत्सव को लेकर बड़े ही उत्साहित हैं।

कार्यक्रमों को सफल बनाने में विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, एकेडमिक कन्ट्रोलर निवेदिता लाहिरी, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य विकास कुमार, बिंदेश्वरी यादव ,अर्जुन साव, नवीन पाठक, जितेंद्र पांडे, दिनेश सिंह, रितु कुमारी, शबनम, रंजीत कुमार, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, रानी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रियंका सिंह, रंजीत कुमार सहित अन्य लोग लगे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!