खेल से अनुशासन, एकाग्रता में वृद्धि होती है: सीपी चौधरी
रामगढ़: गोला प्रखंड अंतर्गत पंचायत हुप्पू के खोखा गाँव स्थित फुटबॉल मैदान में मुनिलाल महतो मेमोरियल तीन दिवसीय फुटबॉल टूनार्मेंट सीजन-12 का बुधवार को भव्य समापन हो गया।
अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, विशिष्ट अथिति गोला प्रखंड प्रभारी डीएम महतो, सह प्रभारी अमृतलाल मुंडा, जिप सदस्य सरस्वती देवी, आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिनेश महतो ने स्व. मुनिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूनार्मेंट का उद्घाटन किया। फाइनल मैच एसके नगर रजरप्पा प्रोजेक्ट बनाम मुर्मू ब्रदर्श गिधनिया के बीच हुआ. जिसमें 3-0 से एसके नगर की टीम विजय हुई।वही पुरस्कार वितरण समारोह मेन अतिथियों ने विजेता, उप विजेता सहित अन्य खिलाड़ियों को नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों को अवसर मिला तो राज्य, राष्ट्र से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल टीम के खिलाड़ी बनकर गांव, राज्य एवं देश का नाम रौशन करेंगे। खेल से अनुशासन, एकाग्रता में वृद्धि होती है। इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।
मौके पर स्व. मुनिलाल महतो के पिता विशेश्वर महतो, मुखिया प्यारेलाल महतो, पंसस उपमुखिया किशोर महतो के अलावा नित्यानंद महतो, अंगद महतो, दीपक मुंडा, बिनु महतो, राजीव कुमार, आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक फालगुनी महतो, संयोजक मुकेश महतो, राजेंद्र महतो, अध्यक्ष बिक्कु करमाली, सचिव सुग्रीव महतो, कोषाध्यक्ष विशाल करमाली, उपाध्यक्ष मिथलेश मुंडा, सहसचिव परमेश्वर महतो, उपकोषाध्यक्ष प्रकाश महतो, सिकंदर शर्मा, हरिकृष्ण महतो, पंकज करमाली, मोहन महतो, सहदेव महतो, गणेश महतो सहित सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित थे।