रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल के बौनर धौड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में गुरुवार को तीन दिवसीय शीतला माता प्रतिष्ठा की शुरुआत हुई। नलकारी नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर मंदिर में स्थापित किया गया। इसके साथ ही विधिवत रूप से सभी धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुए। पहले दिन दशास्नान, प्रायश्चित, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, चंडी पाठ और आरती की गई। पुजारी अशोक कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में वाराणसी से पहुंचे आचार्य मुकेश पांडेय और लव कुमार उपाध्याय के द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। जबकि यजमान के रूप में स्थानीय मनोज पाठक सपत्नीक शामिल हैं। मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया है। वैदिक मंत्रोच्चार और बजते भक्तिगीतों से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
आयोजन को सफल बनाने में अशोक पाठक, राजेश कुमार, कृष्णा साव, धीरज साव, अनित कुमार, रजत कुमार, देव गुप्ता, दीपक साव, हरेंद्र शर्मा, प्रिया कुमारी सहित अन्य श्रद्धालु सराहनीय योगदान दे रहे हैं।
