विधायक अंबा प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित और तीरंदाजी कर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

बड़कागांव: झारखंड सरकार द्वारा संचालित खेलो झारखंड 2024 -25 के तहत बड़कागांव में क्षप्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित एवं तीरंदाजी कर किया।अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में भी अपना कैरियर का निर्माण कर सकते है।

पहले दिन अंडर 14 में बालक एवं बालिका वर्ग के क्लास वन से लेकर क्लास 9 तक के बच्चे शामिल हुए।100 मी दौड़ में बालिका वर्ग में निधि कुमारी शिवाडीह को प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा आशा मिर्धा, 400 बालिका वर्ग में विश्रामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्रा सोमिया रानी को प्रथम स्थान, 600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी कस्तूरबा विद्यालय एवं कृष्ण कुमार विश्रामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय को बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विधायक अंबा प्रसाद और उपस्थित अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बताया जाता है दूसरे दिन मंगलवार को प्रतियोगिता में अंडर 17 के कक्षा 10 वीं के बच्चे शामिल होंगे। वहीं बुधवार को अंदर-19 वर्ग के कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेंगे।प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद ,गोला फेक, भाला फेंक, चक्का फेक , तीरंदाजी एवं फुटबॉल स्पर्धा खेली जा रही है।

 

By Admin

error: Content is protected !!