गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र के भुराई गांव में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने और वीडियो बनाने के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को भुराई गांव की नाबालिग चचेरी बहनें बकरी के लिए चारा लाने जंगल की तरफ गई थी। जहां गांव के ही अरूण कुमार और सचिन कुमार ने उनसे छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपियों का एक साथी छेड़छाड़ का वीडियो भी बनाया।

नाबालिगों ने घर वापस लौटकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसपर पीड़िता के पिता ने तिसरी थाना में आवेदन देकर तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। इधर, शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपी को गिफ्तार कर लिया।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!