रामगढ़: पहचान पत्र सहित अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की से जिला समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।

इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को ट्रांसजेंडर पर्सन (प्रोटेक्शन ऑफ़ राइट्स) एक्ट 2019 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई साथ ही उन्हें भारत सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर समूह के लोगों के लिए चलाए जा रहे पोर्टल एवं इसके माध्यम से पहचान पत्र प्राप्त करने की भी जानकारी दी गई।

मौके पर ट्रांसजेंडर समूह के द्वारा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को पहचान पत्र नहीं रहने के कारण उनके समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा सरकार के सरकार द्वारा उनके लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं व जागरूकता कार्यक्रमों आदि की जानकारी दी गई। साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी ट्रांसजेंडर समूह के लोगों से उनके जैसे अन्य लोगों को भी इसके प्रति जानकारी देने की अपील की।

By Admin

error: Content is protected !!