बड़़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में स्वर्गीय निर्मल यादव का 17वां शहादत दिवस सोमवार को मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित अनिल पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। पूजा में राजू यादव, विशाल यादव, अनिरूद्ध यादव, गोपाल यादव, अनिमेष यादव सहित कई लोग शामिल हुए।

Tribute paid to late Nirmal Yadav on Martyrdom Day

शहादत दिवस में बतौर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव सह स्वर्गीय निर्मल यादव के छोटे सुपुत्र राजू यादव के द्वारा स्वर्गीय निर्मल यादव के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया गया। वही अन्य आगंतुक अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय निर्मल यादव की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया गया तत्पश्चात शहादत दिवस के मौके पर उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

वहीं श्रद्धांजलि देने पहुंचे बड़़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि स्वर्गीय निर्मल यादव क्षेत्र के आदिवासियों एवं मजदूरों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। इनके अथक प्रयास से यहां के आदिवासियों के रहन-सहन में सकारात्मक सुधार हुआ एवं हजारों लोगों को इनके प्रयास से सीसीएल में नौकरी मिली। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अलख जगाने की कोशिश की और इस क्षेत्र का सबसे पहला विद्यालय आदिवासी मध्य सह उच्च विद्यालय का निर्माण करवाया ताकि यहां के लोग पढ़ लिख कर साक्षर हो पाए एवं अपने हक अधिकारों को पहचाने।

अवसर पर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रोहनगोड़ा के छोटे-छोटे बच्चों ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुषमा कुमारी के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच स्वर्गीय निर्मल यादव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, गोपाल यादव, उरीमारी ओपी प्रभारी शशि भूषण कुमार, नागेन्द्र सिंह, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, विंध्याचल बेदिया, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, सयाल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, एसओ ईएंडएम अमरेंद्र कुमार, यू. एन. प्रसाद, डॉ जी आर भगत, धीरेंद्र प्रसाद, शनिचरवा मांझी, सीताराम किस्कू, कानू मरांडी, देवेंद्र कुमार, संजय वर्मा, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, सतीश सिन्हा, सुभाष यादव, संजय मिश्रा, इंद्रदेव राम, अजय मिश्रा, कंचन मांझी, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, दीपक यादव, टहल गोप, गणेश राम, रोहित यादव, रवि पावरिया, सिगू हेम्ब्रोम, सुषमा श्रीवास्तव, भोला रविदास, कमलेश यादव, राधेश्याम, चंदू जयसवाल, लालदेव सोरेन, सुरीध सरकार, कौलेश्वर मांझी, मोहन सोरेन, रूस्तम सोहराब, उदय मालाकार, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, बहादुर मांझी, तुलसी उरांव, जितेंद्र यादव, रामदुलार साव, प्रबुद्ध सिन्हा, विजय करमाली, अवधेश कुमार सिंह, मन्ना राम मांझी, रतन पवरिया, मुनिशराम मांझी, मोहन मांझी, वार्ड सदस्य फूलमति देवी, सोनी देवी, शांति देवी, तेतरी देवी, फूलमूनी देवी, सीतामुनी देवी, रेश्मि टुडू, आशालता देवी, दशाराम हेम्ब्रोम, रामविलास गोप, कमलेश कुमार, रामविलास यादव, शंकर साव, नरेश करमाली, दिनेश करमाली, सतीश कुमार, संजय कुमार यादव, नाथू प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, नरेश बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रोहनगोड़ा के छोटे-छोटे बच्चों ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुषमा कुमारी के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच स्वर्गीय निर्मल यादव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

By Admin

error: Content is protected !!