रांची: सैनिक बाजार दुकानदार संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को सैनिक बाजार परिसर में पहले स्टेट मैनेजर दिवंगत मेजर रामायण सिंह की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दुकानदारों और गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 

इस दौरान धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि मेजर रामायण सिंह का बीते 5 जनवरी 2026 को प्रातः रांची में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घर छपरा ले जाया गया, जहां गंगा तट पर विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। श्रद्धा कर्म 17 जनवरी 2026 को है। इस दिन प्रातः 12:00 बजे सैनिक बाजार प्रांगण में दुकानदारों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब से सैनिक बाजार की स्थापना हुई, तभी से मेजर रामायण सिंह इसके प्रथम स्टेट मैनेजर के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने 1987 से 2023 तक, लगभग 36 वर्षों तक, पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ सैनिक बाजार की सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका बाजार से भावनात्मक जुड़ाव बना रहा। वे दुकानदारों को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और घर-परिवार से अधिक सैनिक बाजार को ही अपना परिवार समझते थे।

शोक सभा में भागवत प्रसाद, (बाबू भाई) रिजवान उल हक, फिरोज भाई, जमाल भाई, विमलेश सिंह, श्रीमती किरण सिंह, सौरभ सुमन, संजय सिंह, शकील भाई, गुड्डू भाई, आफताब, जमील, दिनेश जी सहित बड़ी संख्या में दुकानदार एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!