गिरिडीह/जमुआ: जमुआ प्रखंड अंतर्गत जेपीके कॉलेज परिसर में पूर्व सांसद स्व.रीतलाल प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए। स्व.रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके पुत्र सह झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य प्रणव वर्मा ने की। अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा जीवन भर सामाजिक मूल्यों की राजनीति की है। उन्होंने समृद्ध झारखंड की परिकल्पना की थी। वे दिशोम गुरु के साथ मिलकर झारखंड को संवारने का कार्य करना चाहते थे।
वहीं श्रद्धांजलि सभा में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक केदार हाजरा ने भी स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा को याद करते हुए अपने वक्तव्य साझा किए। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव दिनेश दागी,प्रदेश सचिव योगेन्द्र यादव, चतरा के राजद जिला युवा उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, जेपीके कॉलेज के प्राचार्य विवेकानंद, जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा,उप प्रमुख रब्बुल हसन, झरि महतो,लक्ष्मण महतो, ओम प्रकाश महतो, मुस्लिम अंसारी, रामेश्वर सिंह, सफीक अंसारी, निरंजन सिंह, रंजीत राम, चीना खान, विजय पांडेय, केशव क्रांतिकारी, विकास मंडल, गंगाधर वर्मा, परमेश्वर यादव, राजेंद्र पंडित, विवेकानंद, अजीत वर्मा, बिनोद राम, राजू खान, आशिक अंसारी, इश्तियाक अंसारी, महेंद्र यादव, दिगम्बर प्रसाद दिवाकर,प्रभात गुप्ता, प्रमोद वर्मा, सिकंदर विश्वकर्मा, रोशन द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित थे।
