रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मतकमा मोड़ के निकट शनिवार को दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस पर घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सालगो गांव निवासी आयुष महतो पिता संदीप महतो अपने पैशन प्रो बाइक (JH 02 AK 2503) से फंडामेंटल स्कूल होते हुए भुरकुंडा की ओर आ रहा था। वहीं दूसरी ओर अरमादाग गांव निवासी रंजीत बेदिया पिता मनजीत बेदिया अपने स्प्लेंडर बाइक (JH 24 G 0403) से भुरकुंडा बाजार से खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इस क्रम में मतकमा मोड़ के निकट दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों युवकों को काफी चोट लगी है।
दुर्घटना की सूचना पर भदानीनगर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस पर दोनों युवकों को सदर अस्पताल भिजवाया गया।