रांची: गढ़वा जिले के हरैया गांव में शुक्रवार को चार लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई है। मृतकों में हरैया गांव निवासी अंकिता सिंह (22 वर्ष) पिता जितेंद्र सिंह, लाडो सिंह (10 वर्ष) पिता चंदन सिंह, पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी रोमा सिंह (18 वर्ष) और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी मिठी सिंह (15 वर्ष) पिता अभिषेक सिंह शामिल हैं। सभी बच्चियां एक दूसरे की रिश्तेदार थीं।

मिली जानकारी के अनुसार रोमा सिंह और मीठी सिंह अपने परिवार के साथ छठी के कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर हरैया गांव आई थी। शुक्रवार की सुबह अंकिता, लाडो, रोमा, मीठी और मीठी का भाई स्थानीय तालाब में नहाने गए। जहां नहाने के क्रम में चारों लड़कियां गहरे पानी में डूबने लगी। मीठी का भाई तालाब से निकलकर भागते हुए घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। लोग आनन-फानन में तालाब पहुंचे। लेकिन सभी चारों लड़कियां पानी में डूब चुकी थीं। काफी मशक्कत के बाद चारो लड़कियों को तालाब से निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके मौत की पुष्टि कर दी गई।

मामले की सूचना पर गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बावत पूरी जानकारी लेकर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई। 

By Admin

error: Content is protected !!