खूंटी: मुरहू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत अभियान चलाकर हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गये आरोपियों में अकबर खान (28 वर्ष) पिता तैयब खान, मुरहू थाना क्षेत्र निवासी और सुखराम मुंडा (23 वर्ष) पिता चमरा मुंडा, अड़की थाना क्षेत्र निवासी शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोली, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक पर दो अपराधी पंचघाघ से कोड़ाकेल होते बम्हनी जाने वाले है। इसपर मुरहू थाना प्रभारी चूड़ामणि टुडू के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पंचघाघ से कोड़ाकेल के रास्ते पर वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया।

By Admin

error: Content is protected !!