रामगढ़: पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पतरातू में अभियान चलाकर राहुल दुबे गैंग के दो सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला निवासी करण करमाली (19 वर्ष) पिता स्व.सागर करमाली और जनतानगर निवासी शिवम मिश्रा उर्फ शिवम आनंद उर्फ नंदु‌ (23 वर्ष) पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी जनतानगर शामिल हैं। जिनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, तीन 7.6 एमएम की गोली, दो 9 एमएम की गोली, एक 9 एमएम कार्बाइन समेत हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक जब्त किया है। करन करमाली स्थायी रूप से साड़म, गोला जिला रामगढ़ और शिवम मिश्रा नबीनगर, जिला औरंगाबाद का रहनेवाला है।

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि बीती रात तकरीबन 08:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि बेसरा में राहुल दूबे गिरोह के दो सदस्य हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन और अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया। इस क्रम में हेसला के काली मंदिर मैदान के निकट बाइक (JH 02AB 5319) पर सवार दो युवकों को रोक पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपना नाम करन करमाली और शिवम मिश्रा बताया। दोनों की तलाश लेने पर करण करमाली के कमर में खोसा हुआ एक 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुआ। जिसे अनलोड़ करने पर 3 जिंदा गोली पाया गया। इसके साथ ही बाईक के पीछे कैरियर में एक थैला टंगा हुआ देखा गया ।जिसकी तलाशी लेने पर 9 एमएम का लोडेड देशी कारबाईन पाया गया। जिसे अनलोड़ करने पर 02 जिंदा गोली एवं मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने राहुल दुबे गैंग के लिए काम करने की बात स्वीकार की है। इनके द्वारा बीते 4 अप्रैल को पतरातू स्थित ओसम डेयरी प्लांट की गेट पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पतरातु थाना में कांड संख्या-91/26, दिनांक-14.04.2026, धारा-111(2) (b)/111(4)/317(2)/3(5) बी.एन.एस. एवं 25 (1A)/25 (1B)a / 25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी, सर्किल इंस्पेक्टर पतरातू , सत्येन्द्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी  शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा सदलबल शामिल थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!