रामगढ़: जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातु में मंगलवार को रीजनल कबड्डी मीट 2026-27 का शुभारंभ हुआ। जिसमें रांची (झारखंड), पटना (बिहार) और वर्धमान (पश्चिम बंगाल) क्लस्टर की टीमें भाग ले रही है। तीन दिवसीय रीजनल कबड्डी मीट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और विशिष्ट अतिथि कटिया पंचायत मुखिया किशोर कुमार महतो ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय और प्रभारी प्राचार्य रवि शंकर प्रसाद और संचालन शिक्षक जसवंत कुमार और सुनीता कुजूर ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि रीजनल कबड्डी मीट 2026-27 हमारे रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू जवाहर नवोदय विद्यालय में हो रहा है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद की बड़ी प्रतिस्पर्धाएं बच्चों मे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, वार्ड सदस्य किरण देवी, तेरुश देवी, अमित कुमार सिंह, गणेश कुमार ठाकुर, मनीष कुमार, गोविंद महतो, पारिजात कुमारी, पंकज महतो, अशोक कुमार, शिक्षक जितेंद्र पांडेय, विपिन कुमार, अजीत कश्यप, सुमित धानुका, एसएन पांडेय, भवान कुमारी, दुर्गेश कुमारी, जितेंद्र कुमार, नंदलाल कुमार यादव, प्रणीत भासले, राजीव कुमार, मीरा सिन्हा, सुरभि रानी, संजीव कुमार, इशरत आलम, किशोर कुमार, जयंती,  इंद्रजीत कुमार, आलोक कुमार, सुधा सिंह मनोज कुमार मिश्रा, ममता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!