Two-day state working committee meeting of BJP ST Morcha begins

चाईबासा: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव भी शामिल हुए। बैठक में जनजाति आरक्षित लोकसभा की पांच सीट और  विधानसभा की 28 सीटों को जीतने की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

बैठक के पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज देश की राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू हैं, जो जनजातीय समाज से है। केंद्र की भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के जनजातीय समुदाय मान और सम्मान बढ़ाया है। बिरसा मुंडा की भूमि से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हुई है। पीवीटीजी जनजाति समुदाय के लिए विशेष तौर पर प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम चलाकर उन्हें योजनाओं से सीधे जोड़कर सशक्त बनाया जा रहा है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा ही देश के जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास कर सकती है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

वहीं भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ा है। आए दिन आदिवासियों की हत्याएं हो रही है। राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है और अपराधी बेलगाम है। कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता भ्रष्ट हेमंत सरकार के कुकर्मों से राज्य की जनता को अवगत करायें।

बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, राम कुमार पाहन, निक्की हेंब्रम, नीलकंठ सिंह मुंडा, जेबी तुबिद, गंगोत्री कुजूर, बड़कुवंर गगराई सहित कई  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!