जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर किया भ्रमण
रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत वार्ड सदस्य, स्वयंसेवी महिला समूह और ग्रामीण महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर अजय कुमार महतो और उर्मिला देवी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। वहीं प्रशिक्षण के उपरांत जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही क्षेत्र भ्रमण कर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

मास्टर ट्रेनर अजय कुमार महतो ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 में हर घर नल जल का लक्ष्य है। मुखिया के नेतृत्व में टीम गठित होगी जो सुनिश्चित करेगी की पंचातय के हर एक घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचे और लोग जल की बर्बादी न करें। पढ़ते रहिये खबर सेल।
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया अजय पासवान, वार्ड सदस्य रौशन पासवान, रूपा कुमारी, सुकून देवी, रेखा देवी, सीमा देवी, कालेश्वरी देवी, सबीता देवी, पूजा देवी, गीता देवी, कांति देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, चरकी देवी, उमापति देवी, सुरोमनी देवी, राजो देवी, पिंकी देवी, यशोदा देवी, पम्मी कुमारी, भोला कुमार, जुगेश राम, नरेश दास सहित अन्य शामिल रहे।
