बड़कागांव : केरेडारी-बड़कागांव मुख्य पथ पर सोमवार को एक बस ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार केरेडारी प्रखंड के बिलारी निवासी कुलेश्वर महतो (लगभग 45 वर्ष) हजारीबाग से घर लौट रहे थेे। बाइक पर उनकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र सुुुधीर कुमार (17) और राधा कुमारी (13 वर्ष, पिता स्व.मुुकेश महतो) सवार थे।

इसी क्रम में राजाबागी के समीप अमन बस (जेएच 02 टी 4074) ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक चालक कुलेश्वर महतो की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि बाकी तीनों घायलों को बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में राधा कुमारी ने दम तोड़ दिया। सुनीता देवी और सुधीर को बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!