एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची झारखंड

Khabarcell.com

रांची। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में आगमन हुआ। जहां होटल बीएनआर चाणक्या में उन्होंने भाजपा और सहयोगी दल के सांसद और विधायकों से मुलाकात की। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया ।

होटल बीएनआर चाणक्या पहुुंचने पर उनका स्वागत सांस्कृतिक रूप से ढोल-नगाड़ों से किया गया। सभागार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित एनडीए के कई नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मांग मेघवाल और महाराष्ट्र से सांसद हिना गवित ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद संजय सेठ, सांसद बीडी राम, सासंद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, नवीन जायसवाल, भानु प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, रंधीर सिंह, अनंत ओझा सहित अन्य मौजूद रहे। बताते चलें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है।

By Admin

error: Content is protected !!