गिरीडीह : आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनीडीह, सरिया में झंडोत्तोलन कर प्रभात फेरी शनिवार को निकाला गया। जो विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर गांव के टोला कोइरी टोला, मुस्लिम टोला, पुरानी मस्जिद, यादव टोला होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण पहुंच प्रभात फेरी समाप्त हो गया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालय एवं घरों में झंडा फहराया जा रहा है। यह हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हम सभी इसमें भागीदारी निभा रहे हैं। इस तिरंगे की आन-बान और शान के लिए हम सबों को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। हम यह तिरंगा कभी भी किसी भी परिस्थिति में झुकने नहीं देंगे। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर भुइयां, उपाध्यक्ष सीमा वर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार कुशवाहा, प्रतिमा कुमारी, बाबूलाल महतो, मुकेश पासवान, बालेश्वर टुडू, शंकर पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!