रांंची: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लगभग 01:15 बजे उनका आगमन हुआ। जहां झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
रांंची से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सेनारी एयरपोर्ट जाएंगे। जहां वे जमशेदपुर के जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) के प्लैटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
जमशेदपुर से धनबाद जाएंगे। जहां वे IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस) के 43वें दिक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। बताते चले कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ का आगमन पहली बार झारखंड में हुआ है।