बड़कागांव: सतर्कता जागरूकता अभियान 2023 के तहत सीसीएल बरका- सयाल प्रक्षेत्र के डीएवी उरीमारी में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिरसा प्रोजेक्ट के परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास दास, विशिष्ट अतिथि एसओपी अजय कुमार, रोमित,केदार राम, शशि दुसाध, गुरजीत सिंह, गोविंद, डीएवी प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय, शिक्षकों एवं बच्चों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली।
डीएवी उरीमारी के बच्चों ने भारत के मानचित्र को मानव श्रृंखला के रूप में आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया। इसमें कक्षा आठवीं से दसवीं तक के लगभग 300 छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज की। इसमें कक्षा छठी की अन्विता सिन्हा ने भारत माता के रूप में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक डी बी दास, राहुल कुमार सिंह एवं हरिहर पाढ़ी ने कार्यक्रम सराहनीय योगदान दिया।