रामगढ़: भुरकुंडा थाना चौक के निकट विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें भुरकुंडा प्रखंड पालक विहिप सह जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू किया गया है। संगठन के सहयोग हेतु भुरकुंडा पंचायत में भी अभियान चलाया जा रहा। 500, 1000 और इससे उपर की राशी के लिए सादा रसीद के माध्यम से धनसंग्रह किया जा रहा है। समाज के सूचनार्थ यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है। जिससे लोगों में किसी प्रकार की भ्रांति न रहे। अधिक जानकारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। खबरसेल।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश सिन्हा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमारी, प्रखंड मंत्री विहिप अरूण महतो, बजरंग दल के इंद्रदेव महतो उपस्थित थे।