बड़कागांव: विस्थापित समिति उरीमारी की बैठक बिरसा परियोजना कैंटीन के समीप गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता सुखू मांझी एवं संचालन दिनेश करमाली ने किया। बैठक में प्रबंधन से बिरसा परियोजना में प्रतिदिन 50 गाड़ी का कोयला उपलब्ध कराने तथा बिरसा रेलवे साइडिंग में रोजगार मुहैया कराने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि विस्थापित समिति विस्थापितों को रोजगार दिलाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। यहां अपने कार्यक्षेत्र में किसी की भी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगी।

मौके पर विस्थापित नेता दसई मांझी ने कहा कि प्रबंधन को पूर्व में भी पांच सूत्री मांग पत्र दिया गया है। रोजगार सुचारू रूप से विस्थापितों को मिलता रहे उसके लिए 50 गाड़ी का आवंटन एवं कोयला देना अति आवश्यक है। बिरसा रेलवे साइडिंग में रोजगार संबंधित कार्य को बिना समिति के वार्ता किए हुए नहीं करने दिया जाएगा। अधिक से अधिक रोजगार सृजन हेतु सभी सेल समिति अपने-अपने कार्य क्षेत्र में प्रबंधन से मांग करें तो कोई भी विस्थापित बेरोजगार नहीं रहेगा।

मौके पर मुख्य रूप से दसई मांझी, दिनेश करमाली, सुखू मांझी, कार्तिक मांझी, रैना टुडू, सुरेश मुर्मू, खेपन मांझी, संतोष प्रजापति, नकुल प्रजापति, तालो हंसदा, शिकारी टुडू, मनोज सिंह, लालजी पवारिया, सुरेंद्र हंसदा, बसंत सोरेन, पुरन टुडू, सुबितराम किस्कू, बुधन करमाली, भादो करमाली, अनिल मुर्मू, चोपेलाल मांझी, मच्चू हंसदा, विनोद सोरेन, धनलाल बेदिया, रामलाल बेदिया, फूलचंद बेदिया, जुगेश बेदिया, देवन बेदिया, गणेश मुर्मू, मजूम्दर किस्कू, बरियत किस्कू, बिरजू पवारिया, सोमरा पवारिया, मुकेश कुमार, राजू पवारिया, अजय बेसरा, राजू टुडू, संजूल मांझी, मनोज टुडू, मंजीत मुर्मू, प्रेम पवारिया, दिनेश प्रजापति, नरेश पवारिया, टुला करमाली, जितेंद्र यादव, जितेंद्र हंसदा, डहरू करमाली, सूरज बेसरा, खेमलाल बेसरा, पंकज बास्के, राजू हंसदा, विशाल पवारिया, सवन्त पवारिया, तालो टुडू, अभिजीत हंसदा, कल्लू हंसदा, महालाल टुडू, सावन बेसरा, प्रकाश हंसदा, जितेंद्र टुडू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!