रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सयाल अम्बाजीत कॉलोनी में मंगलवार को सीसीएल क्वार्टर का छज्जा गिरने से महिला घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय, सयाल ले जाया गया। घटना मंगलवार दोपहर 01:45 बजे की बताई जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार अम्बाजीत कॉलोनी के उक्त सीसीएल क्वार्टर में महेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। क्वार्टर के एक कमरे में महेंद्र सिंह की बहू सोई हुई थी। लगभग 01:45 वह किसी काम से उठी और कमरे से बाहर निकलने को थी कि कमरे की सिलिंग का प्लास्टर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर वह घायल हो गई। उनके सिर और पैर में चोट आई है। आननफानन में घायल को इलाज के लिए आदर्श सीसीएल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
बताया गया कि महेंद्र सिंह की बहु कमरे से बाहर निकल रही थी। यदि कमरे में होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। इधर, इस घटना से अम्बाजीत कॉलोनी के क्वार्टरों में रह रहे लोग काफी भयभीत हैं।