बरकाकाना: बिरहोर कॉलोनी में सड़क की मांग को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित बिरहोर कॉलोनी की महिलाओं ने गुरुवार को सड़क की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी में लगभग 50 वर्षों से अधिक से समय से बिरहोर और प्रजापति समाज के लोग रहते आ रहे है। मेन रोड से कॉलोनी आनेवाले के लिए आज तक सड़क नहीं बन सकी है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

इस दौरान स्थानीय पूनम देवी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से कई बार यहां सड़क बनाने की मांग की गई। लेकिन आज तक आश्वासन ही मिला, सड़क नहीं मिल सकी। जबकि कुछ स्थानीय लोग गड्ढा कर आवागमन बाधित करने का भी प्रयास करते हैं। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। 

विरोध करने वालों में कमली देवी, पूनम देवी, शनिचरवा बिरहोर, मुनिया बिरहोर, अंजलि बिरहोर, मनी देवी, बन्नू देवी, कुंती देवी, लोको देवी, अज्जू देवी, फुलवा देवी, करणी देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, आरती देवी, प्रियंका देवी, ज्योति देवी, मिंकु देवी, रिमझिम देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!