सिदगोड़ा टाउन हॉल में होगा आयोजन

जमशेदपुर: भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 10 मार्च को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों से जिलाध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि संगठन विधानसभा चुनाव में 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जबकि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कोर कमेटी विचार-विमर्श कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत इस पर निर्णय लिया जाएगा।

कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सभी दलों का एक मात्र उद्देश्य झारखंड की जल, जंगल, जमीन को लूटना और राज्य को बर्बाद करना है। अभी तक जितनी भी सरकारों ने झारखंड पर राज किया उसने झारखंड की प्राकृतिक संचरना को नष्ट करने का कार्य किया। सरकार और विपक्ष दोनों एक दूसरे के पूरक बने हुए हैं। एसे में भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड के सर्वमान्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ सदैव मुखर रहने वाले नेता सरयू राय के नेतृत्व में जनहित के लिए संघर्ष करने को तैयार है। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो सहित विभिन्न राजनितिक दलों से कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता संगठन में शामिल होकर संगठन से चुनाव लड़ने को इच्छुक है और लगातार संपर्क बनाए हुए है।

प्रेस वार्ता में भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, महामंत्री सोमेन दत्ता, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

 

By Admin

error: Content is protected !!