रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भीम आर्मी एवं कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने युवाओं को भाजपा का पट्टा एवं माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। अवसर पर अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करती है.

सदस्यता ग्रहण करने वालों में हजारीबाग जिला से रोहित भुइयां वरिष्ठ महासचिव भीम आर्मी, मनोज राम, सरोज राम, रोहित कुमार, राहुल राम, पंकज कुमार, कजरू राम, राजेश नाम, सुनील राम, अनिल कुमार, रक्षित राम, सूरज राय, सुरेश भुइँया, झरिया धनबाद के राहुल वाल्मीकि, अध्यक्ष वाल्मीकि समाज, रवि रावत, सनी रावत, रांची से कुणाल कुमार, सूरज नायक आदि शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!