भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती दिवस के अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, चंपाई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर,  हफीजुल हसन, सांसद  विजय हांसदा, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित जेएमएम और कांग्रेस के उपस्थित सभी विधायकों ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।

यहाँ भी पढ़ें –

By Admin