रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में जोनल लेवल डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2023 का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी के 34 विद्यालयों से लगभग 1100 खिलाड़ियों भाग लिया। 

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल रजरप्पा एरिया के महाप्रबंधक पीएन यादव शामिल हुए। वहीं अन्य सम्मानित अतिथियों में  डीएवी बचरा के प्राचार्य राजीव रंजन झा, डीएवी घाटो के प्राचार्य टीके मिश्रा, डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य आरके शर्मा,  डीएवी केदला के शिक्षक प्रभारी मो. आशिफ सहित अन्य मौजूद रहे थे।

अवसर पर सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक पीएन यादव ने टूर्नामेंट के निर्बाध प्रयास के लिए प्रिंसिपल, शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सराहना की। मुख्य अथिति ने कहा कि खेल-कूद से आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता में वृद्धि होती है। स्वस्थ्य तन और मन के लिए बच्चों को प्रतिस्पर्धाओं जरूर भाग लेना चाहिए। 

प्राचार्य बीपी रॉय ने  छात्रों के समग्र विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और आयोजक टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। वहीं उन्होंने खेल को बढ़ावा देने और छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए डीएवी रजरप्पा की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के अंत में झारखंड जोन डी की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एवं प्राचार्या एनटीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना की डॉ. उर्मिला सिंह ने अपने बधाई संदेश में आए हुए सभी जोन के खिलाड़ियों और उनके टीम मैनेजर को शुभकामनाएं दी। 

प्रतियोगिता में बालक वर्ग (14) में प्रथम: डीएवी सिजुआ धनबाद, द्वितीय: डीएवी पाकुड़, बालिका वर्ग (14) में प्रथम डीएवी रजरप्पा रहा। बालक वर्ग(17) में डीएवी बुंडू प्रथम और डीएवी कोडरमा द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग (17) में प्रथम डीएवी चिड़िया और द्वितीय डीएवी कोयला नगर रहा। बालक वर्ग (19) में प्रथम डीएवी गोड्डा और द्वितीय डीएवी एनआईटी आदित्यपुर रहा। बालिका वर्ग (19) में प्रथम डीएवी अलकुसा और द्वितीय डीएवी सिमडेगा रहा।

By Admin

error: Content is protected !!