Ladies special
काफ्तान कुर्तियों का ट्रेंड भारत में तेजी से बढ़ रहा है। स्टाईलिश लुक और आराम देह होने के कारण कैजुअल वियर के तौर पर काफ्तान कुर्तियों को काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी अलग स्टाईल और कंफर्ट के लिए कुछ तलाश रही हैं, तो वार्डरोब के लिए काफ्तान कुर्ती बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
पहनावे के रूप में यह काफी पुरानी मानी जाती हैं। जबकि अपने देश में इसका प्रचलन नया है। काफ्तान काफी ढीली-ढाली कुर्ती होती है। जो आम तौर पर कॉटन और सिल्क मैटेरियल से बनी होती हैं। बदलते समय के साथ किये जा रहे स्टाईलिश बदलाव इसे और मनमोहक बना रहे हैं। भारतीय महिलाओं की पसंद के अनुसार काफ्तान कुर्तियों पर मिरर वर्क, ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी, बड़ी स्लीव, छोटी स्लीव जैसे अन्य बदलाव भी अब देखने को मिल रहे हैं।
काफ्तान कुर्तियों को आप डेली वीयर के साथ-साथ कैजुअली और पार्टी के मौकों पर भी पहन सकती हैं। ओकेजन के हिसाब से इसे पसंद के अनुसार स्टाईल भी कर सकती है। लाइट और डीप कलर्स दोनों तरह की काफ्तान कुर्ती के साथ जिंस, लेगिंग्स और ट्यूलिप पैंट्स आपको काफी एलिगेंट लुक देती हैं।