छात्रों से मुखातिब हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है लक्ष्य

छह राज्यों के 460 स्टूडेंट्स और 40 शिक्षक रहे शामिल

नई दिल्ली: छह राज्यों के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय मंत्रालय और आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के सौजन्य से किया गया।

राष्ट्रपति भवन के दौरे में राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के 460 छात्र-छात्राएं और 40 शिक्षक शामिल रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति से बातचीत की। साथ ही राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान, संग्रहालय और पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। अवसर पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री बिंदेश्वर टुडू और रेणुका सिंह मौजूदा रहे।

वहीं राष्ट्रपति भवन के दौरे के उपरांत डॉ. बीआर अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से संवाद किया।

अवसर पर केंद्रीय मंत्री  अर्जुन मुंडा ने कहा कि कल एक महत्वपूर्ण दिन है और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा और इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भारत आसमान छू जाएगा। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि उन्हें आसमान की ओर लक्ष्य करने का साहस रखना चाहिए लेकिन अपने पैर ज़मीन पर रखना चाहिए।

यह भी पढे़ं- निरसा पुलिस ने सात लुटेरों को पकड़ न्यायिक हिरासत में भेजा

उन्होंने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति उस जुड़ाव से प्रेरित है जो वे धरती मां के प्रति महसूस करते हैं।  कहा कि संविधान आदिवासियों और उनके सशक्तिकरण के लिए नए अवसर सुनिश्चित करता है और इसी तरह, ईएमआरएस का लक्ष्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के अवसर देना और आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

बातचीत के दौरान, विभिन्न ईएमआरएस के छात्रों और छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ताओं अपने अनुभव स्पष्ट रूप से साझा किए।

By Admin

error: Content is protected !!