चंद्रमा की सतह से टकराकर क्रैश हुआ रूस का Luna25

Luna 25 crash:  रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कॉस्मॉस द्वारा चांद पर भेजा गया Luna 25 लैंडिंग के दौरान चांद की सतह से टकराकर क्रैश हो गया है। इसके साथ ही 47 वर्षों के बाद शुरू हुआ रूस का मिशन मून अभियान फेल हो गया है।

रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कॉस्मॉस ने इसकी जानकारी दी है कि लूना-25 अंतरिक्ष यान में एक दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। बताया जाता है कि सोमवार के लिए नियोजित टचडाउन से पहले शनिवार को 11:10 जीएमटी पर यान को प्री-लैंडिंग कक्षा में ले जाने की कोशिश की गई। लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका।

यह भी पढे़ं- 20 अगस्त 2023: क्या आप जानते हैं ? 

अब दुनिया भर की निगाहें भारत के चंद्रयान 3 पर टिक गई है। संभावना है कि 23 अगस्त की शाम चंद्रयान 3 का लैंडर ‘विक्रम’ चंद्रमा की सतह पर लैंड करे।

By Admin