पटना: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश समिति ने भोजपुरी गायक-अभिनेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पवन सिंह पर काराकाट लोकसभा से एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

पार्टी के बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आदेश पर पत्र जारी करइसे अनुशासन के विरुद्ध और पार्टी विरोधी कार्य बताते हुए पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित कर दिया है। बताते चलें कि काराकाट लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में है।

By Admin

error: Content is protected !!