यूपी: मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुवंर सर्वेश सिंह का निधन

19 अप्रैल को हुई थी वोटिंग, एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सीट से भाजपा के उम्मदीवार कुवंर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया। शुक्रवार को ही मुरादाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान हुआ था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री सहित पक्ष-विपक्ष के नेताओ ने दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना जताई है। जानकारी के अनुसार वे बिमार चल रहे थे। विगत दिनों उनका ऑपरेशन भी हुआ था। फिलहाल वे दिल्ली एम्स में भर्ती थे। जहां उन्होंने शनिवार शाम 05:30 बजे अंतिम सांस ली।

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कल ही वोटिंग हुई थी। माना जाता है कि सीट पर भाजपा के कुवंर सर्वेश सिंह और सपा प्रत्याशी रूचि वीरा के बीच टक्कर थी। चुनाव परिणाम के पहले भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के निधन भाजपा को गहरा झटका लगा है। जानकार बताते हैं कि यदि चुनाव में सर्वेश सिंह की जीत होती है तो भारतीय निर्वाचन आयोग मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द कर पुनः किसी तिथि में चुनाव की घोषणा कर सकता है।

बताते चले कि भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 और 2012 में (पांच बार) विधायक बने थे। वहीं वर्ष 2014 में वे मुरादाबाद से सांसद रह चुके थे। जबकि 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हराया था।

By Admin

error: Content is protected !!