कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन ने राष्ट्रपति पर की अमर्यादित टिप्पणी

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को बीजेपी ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की बीच संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया।

मामले पर भाजपा सांसदों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।भाजपा सांसद समृति इरानी ने कहा कि कांग्रेस के नेता यह पचा नहीं पा रहे हैं कि देश की एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है। राष्ट्रपति के लिए अमर्यादित बयान का भाजपा पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं भाजपा सांसद निर्मला सीतारमण ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने आदिवासी महिला राष्ट्रपति को गाली दी है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

बताते चले कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिये अमर्यादित “राष्ट्रपत्नि” शब्द का प्रयोग किया। जिसपर भाजपा ने अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों ले लिया है। हालांकि बाद में अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगते हुए कहा है कि- मेरे मुंह से गलती से यह शब्द निकल गया।

By Admin

error: Content is protected !!