कई राज्यों के राज्यपाल बदले गये
• रमेश बैस महाराष्ट्र और अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बने
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गये हैं। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। जबकि झारखंड के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी बदल दिये गये हैं।
जानकारी के अनुसार गुलाबचंद कटारिया को असम, रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश, फागू चौहान को मेघालय, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, एलए गणेशन को नागालैंड, लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार, विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़, अनसुईया उईके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।