Sushil modi death: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरीष्ठ नेता सुशील मोदी (72वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कई महिनों से कैंसर से जूझ रहे थे। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रह रहा था। जहां उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली।
विगत अप्रैल माह में उन्होंने कैंसर से ग्रसित होने से संबंधित ट्वीट किया था। व्हील चेयर पर उनकी वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें वे काफी अस्वस्थ दिख रहे थे।
सुशील मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना (बिहार) हुआ था। वे बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रह चुके हैं। उनका बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार था।