Khabarcell.com

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत रविवार महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में हो गई। हादसे में उनके एक अन्य साथी जहांगीर दिनशा पंडोले की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद- मुंबई हाईवे पर मर्सिडीज कार एमएच 47 एबी 6705 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में साईरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशा मंडोले की मौत हो गई। जबकि कार पर सवार ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉ. अनायता और उनके पति जेम फाईनेंस कंपनी के सीईओ दरीयस पंडोले घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है। इधर साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री सहित देश के कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है। उद्योग जगत में शोक का माहौल है।

By Admin

error: Content is protected !!