covid Update 12,591 new cases of corona in 24 hourscovid Update 12,591 new cases of corona in 24 hours

देश भर में फिलहाल COVID-19 के मरीजों की संख्या 65, 286

नई दिल्ली: Covid-19 के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश भर में बीते 24 घंटे के अंदर 12,591 नये मामले सामने आये हैं। जबकि 24 घंटे में 10, 228 ल़ोग ठीक हुए हैं। देशभर में मरीजों की कुल संख्या फिलहाल 65,286 है।

फिलहाल Covid-19 से ठीक होनेवाले लोगों की दर 98.65 प्रतिशत है। अबतक कुल ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या 4 करोड़ 42 लाख 61 हजार 476 हो गई। अब तक कुल 92.48 करोड़ टेस्ट किए गए। जबकि देशभर में पिछले 24 घंटों में 2,30,419 टेस्ट किए गए हैं।

वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक दी गई है। 95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।

 

Image courtesy: Pixabay 

By Admin

error: Content is protected !!