Defense Minister Rajnath Singh got corona infectedRajnath singh

नई दिल्ली: भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 अप्रैल को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री भारतीय वायुसेना कज कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेनेवाले थे। कोविड पॉजिटिव होने पर अब वे कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे। इससे पूर्व 19 अप्रैल को उन्होंने आर्मी के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लिया था।

इधर, कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। हल्के लक्षणों के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होम क्वारंटाइन किये गये हैं।