Khabarcell.com
नेपाल में रविवार की सुबह बड़ी दुर्घटना घटी है। नेपाल के पोखरा में येती एयरलाइंस का विमान रविवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चार क्रू मेंबर और 68 यात्री सवार थे। यात्रियों में पांच भारतीय भी बताये जाते हैं। वहीं विमान में दो साउथ कोरिया, चार रूसी, एक आयरिश नागरिक भी सवार थे।
जानकारी के अनुसार विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पुराने हवाई अड्डा के बीच विमान के लैंडिंग से पहले ही क्रैश होने की जानकारी मिल रही है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल 16 शव बरामद किये जाने की सूचना है।