MP who participated in Rahul Gandhi's padyatra in Punjab diesMP who participated in Rahul Gandhi's padyatra in Punjab dies

Khabarcell.com

नई दिल्ली: पंजाब में शनिवार की सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल जालंधर सांसद चौधरी संतोख सिंह (76) का निधन हो गया। जिसके बाद यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार लाडोवाल से फगवाड़ा भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही थी। राहुल गांधी के साथ शामिल सांसद चौधरी संतोख सिंह को दिल का दौरा पड़ा और वे गिर गये। उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

चौधरी संतोख सिंह पंजाब में कांग्रेस के वरीय नेताओं में से थे। उनके निधन पर कांग्रेसी नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है राहुल गांधी सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने सांसद के आवास पर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।