नई दिल्ली : देश के अगले राष्ट्रपति के लिए आज मतदान किया जाएगा। 21 जुलाई को परिणाम की घोषणा होगी और 25 जुलाई को शपथग्रहण समारोह होगा। मतदान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगा। चुनाव में लोकसभा-राज्यसभा सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य मतदान करेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और यूपीए की ओर से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी बनाये गये हैं। हालांकि द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है। ओडिशा मूल की द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समुदाय से हैं और उन्होंने झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में छह वर्ष से ज्यादा समय तक योगदान दिया है। वहीं यशंवत सिंह पूर्व में भाजपा की केंद्र सरकार में वित्त मंत्री और विदेशी मंत्री रह चुके हैं। इधर एक वर्ष पूर्व वे ममता बनर्जी की तृणमूल कांंग्रेस में शामिल हो गये। यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा से भाजपा के सांसद है। 

By Admin

error: Content is protected !!